एचटी स्टाइल अवार्ड्स 2019 में छाए बॉलीवुड सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)| बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने एक बार फिर ‘एचटी स्टाइल अवार्ड्स 2019 में’ रेड कारपेट पर शिरकत की। सेलीब्रिटीज के परिधानों और स्टाइल्स के कारण रेड कारपेट बहुत रंगीन और झिलमिलाता नजर आ रहा था।

अवार्ड शो में राधिका आप्टे, विक्की कौशल, गौहर खान, डायना पेंटी, रोहित शेट्टी, तापसी पन्नू, कपिल शर्मा, अर्जुन रामपाल अपनी कथित प्रेमिका गैब्रिएला के साथ, सोनू सूद, सन्नी लियोन, ट्विंकल खन्ना, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख खान और गौरी खान, कपिल देव, करण जौहर, रणवीर सिंह, प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान, अंगद बेदी, कुणाल खेमू और अन्य बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने शिरकत की।


फैशन उत्सव में इसके अलावा टीवी कलाकारों में निया शर्मा और आशा नेगी भी बेहतरीन परिधानों में नजर आए।

अब आप बताएं कि आप सबसे ज्यादा किससे प्रभावित हुए।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)