Eid Moon Sighting in Uttar Pradesh: शिया-सुन्नी चांद समितियों की अपील, घरों से ईद का चांद जरूर देखें

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ : चांद देखने के बाद शनिवार को ईद का ऐलान किया जाएगा। शिया-सुन्नी चांद समितियों ने लोगों से अपील की है कि घरों से चांद जरूर देखें। तस्दीक होने पर समितियों को सूचना दें। वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले ही 25 मई को ईद का ऐलान कर चुका है।

इन नंबरों पर करें फोन


काजी-ए-शहर मुफ्ती अबुल इरफान मियां की निगरानी में चांद देखा जाएगा। मरकजी रूइयते हिलाल समिति के नंबर 9335841177, 8948086016, 9580601322, 9807404508, 0522-2253800, 0522-3910990, 8052615777, 9415783304, 9044842922 पर जानकारी दी जा सकती है।

शिया चांद समिति की ओर से सतखंडा से चांद देखा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट और फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। यहां मौलाना सैफ अब्बास नकवी की अगुवाई में चांद देखा जाएगा। समिति के नंबर 0522-4233005, 9839097407, 9415784680, 9415580936, 7905912573 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की मरकजी चांद समिति मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की मौजूदगी में चांद देखेगी। समिति के नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 पर संपर्क किया जा सकता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)