पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

झारखंड का पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एकबार फिर से नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 के चुनाव में बीजेपी के विष्णु दयाल राम ने करीब 2.50 लाख से अधिक मतों से आरजेडी के मनोज कुमार को हराया था। इस बार बीजेपी ने फिर से मौजूदा सांसद विष्णु दयाल राम (वी डी राम) पर ही भरोसा जताया है। वहीं, महागठबंधन खेमे से राजद ने घुरान राम को टिकट दिया है।

पलामू लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होने हैं।


पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। दो जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर इस संसदीय क्षेत्र का गठन किया गया है। इस जिले का मुख्यालय मेदनीनगर है। इसे डाल्टनगंज के नाम से भी जाना जाता है। सत्रहवीं सदी में चेरो राजा का यहां पर शासन था। यहां पर चेरो राजा अनंत राय ने लंबे समय तक राज किया। पलामू के किलों में से पुराने किले का निर्माण इसी राजा ने करवाया था। जंगलों-पहाड़ों से घिरा पलामू क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक-पौराणिक स्थलों से परिपूर्ण है। यहीं पर पौराणिक भीम चूल्हा स्थित है। पांडव अज्ञातवास के दौरान यहां रुके थे। तब भीम यहीं पर भोजन बनाया करते थे।

पलामू लोकसभा सीट का इतिहास

इस सीट से 1951 और 1957 का चुनाव कांग्रेस के गजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जीता। 1962 में स्वतंत्र पार्टी के शशांक मंजरी जीतीं. 1967 और 1971 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर कमला कुमार जीतीं। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर रामदेनी राम जीतीं. इसके बाद फिर 1980 और 1984 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर कमला कुमारी जीतीं।

1989 में जनता दल के टिकट पर जोरावर राम जीते। 1991 में बीजेपी के टिकट पर राम देव राम जीते। 1996, 1998 और 1999 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर ब्रज मोहन राम जीतने में कामयाब हुआ। 2004 में इस सीट राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मनोज कुमार और 2006 के उपचुनाव में उसके ही टिकट पर गुरान राम जीते। 2009 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कामेश्वर बैठा जीते। 2014 में बीजेपी के विष्णू दयाल राम जीतकर संसद पहुंचे।


पलामू संसदीय सीट का समीकरण

इस लोकसभा सीट के अन्तर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं- डल्टनगंज, गरहवा, भगवंतपुर, बिस्वरामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद। इनमें छतरपुर अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है। 2014 में हुए आम चुनाव के दौरान इस सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 16.45 लाख थी, जिसमें 8.90 लाख पुरुष मतदाता और 7.55 लाख महिला मतदाता शामिल थे।

पलामू के दामाद हैं सांसद विष्णु दयाल राम

हार के बक्सर जिले के नैनीजोर गांव के निवासी सांसद विष्णु दयाल राम पलामू के दामाद हैं। वह झारखंड के दो बार डीजीपी रह चुके हैं। पहली बार एक जुलाई 2005 से 27 सितंबर 2006 तक तथा दूसरी बार चार अगस्त 2007 से 13 जनवरी 2010 तक उन्होंने पुलिस महानिदेशक का पद संभाला। वे भागलपुर के एसपी और पटना के एएसपी भी रह चुके हैं। 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे वीडी राम ने सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा की सदस्यता ली और 2014 के संसदीय आम चुनाव में पलामू से सांसद चुने गये। 23 जुलाई 1951 को जन्मे वीडी राम की धर्मपत्नी पुष्पा दयाल झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर की बहन हैं। तीन बच्चों के पिता विष्णु दयाल राम नेतरहाट और पटना कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं।

निवर्तमान सांसद: विष्णु दयाल राम

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

विष्णु दयाल राम (बीजेपी ) – 4,76,513
मनोज कुमार (आरजेडी) – 2,12,571
घुरान राम (जेवीएम) – 1,56,832

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • विष्णु दयाल राम, बीजेपी
  • घुरान राम, राजद

चौथे चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 2 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 10 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अप्रैल
मतदान की तारीख 29 अप्रैल
मतगणना की तारीख 23 मई

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में 29 अप्रैल को इन सीटों पर होगी वोटिंग, देखें राज्यवार सूची

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)