शाहडोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य प्रदेश: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
शाहडोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य प्रदेश: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

मध्य प्रदेश की शाहडोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर से नया सांसद चुनने को तैयार है। शहडोल लोकसभा सीट भी विंध्य क्षेत्र का अहम हिस्सा है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है और ज्ञान सिंह यहां के सांसद हैं।आदिवासी बाहुल्य वोटरों वाली इस सीट पर चुनावी मुकाबला उन दो महिला उम्मीदवारों के बीच है, जिन्होंने इस बार अपनी मूल पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

भाजपा ने वर्तमान सांसद ज्ञानसिंह का टिकट काटते हुए तीन दिन पहले पार्टी में शामिल हुईं हिमाद्री सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने शहडोल में प्रमिला सिंह को अपना उम्मीवार बनाया है। इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और बसपा से मोहदल सिंह पाव सहित 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।


शाहडोल लोकसभा सीट का इतिहास

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित शहडोल लोकसभा सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस के कमल नारायण सिंह को जीत मिली। इसके बाद 1962 में सोशलिस्ट पार्टी, 1967 में कांग्रेस, 1971 में निर्दलीय प्रत्याशी धानशाह प्रधान, 1977 में भारतीय लोकदल तो 1989 में यहां जनता दल को विजय प्राप्त हुई।

1991 में यहां फिर कांग्रेस को जीत मिली, लेकिन 1996 में यहां भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह जीत मिली और उसके बाद 1996, 1998, 1999 और 2004 के चुनाव में भाजपा ही जीतती रही। 2009 में यहां कांग्रेस ने वापसी की, लेकिन फिर 2014 के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया और 2016 के उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह विजयी रहे।

शाहडोल संसदीय सीट का समीकरण

शहडोल लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। जयसिंहनगर, अनूपपुर, मानपुर, जैतपुर, पुष्पराजगढ़,बरवारा, कोटमा यहां की विधानसभा सीटें हैं। इन 8 विधानसभा सीटों में से 4 पर बीजेपी और 4 पर कांग्रेस का कब्जा हैं।


यहां की 44.76 आबादी अनुसूचित जनजाति और 9.35 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति के लोगों की है। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक 2014 के चुनाव में यहां पर 15,61,321 मतदाता थे। इनमें से 7,54,376 महिला मतदाता और 8,06,945 पुरुष मतदाता थे। 2014 के चुनाव में इस सीट पर 62.03 फीसदी मतदान हुआ था।

2014 का लोकसभा चुनाव                 

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा के दलपत सिंह ने कांग्रेस के राजेश सिंह को हराया था। दलपत सिंह को 5,25,419(54.25फीसदी) वोट मिले थे तो वहीं राजेश सिंह को 2,84,118(29.34फीसदी) वोट मिले थे। दलपत सिंह को इस चुनाव में 2,41,301 वोटों से जीत मिली थी। सीपीआई 2.85 फीसदी वोटों से साथ इस चुनाव में तीसरे स्थान पर थी।

निवर्तमान सांसद: दलपत सिंह

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

दलपत सिंह (बीजेपी) – 5,25,419
राजेश सिंह (कांग्रेस) – 2,84,118

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • हिमाद्री सिंह , बीजेपी
  • प्रमिला सिंह, कांग्रेस
  • मोहदल सिंह पाव, बसपा

चौथे चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 2 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 10 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अप्रैल
मतदान की तारीख 29 अप्रैल
मतगणना की तारीख 23 मई

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)