एशियाई खेल-2022 के सभी स्थल इस साल तैयार हो जाएंगे : अधिकारी

  • Follow Newsd Hindi On  

हेंगझाओ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| यहां 2022 में होने वाले एशियाई खेलों के 58 स्थलों में से 42 स्थल इस साल के अंत तक तैयार पूरे हो जाएंगे। खेलों के आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 53 खेलों के स्थल, पांच एशियाई खेल गांव और 31 ट्रेनिंग स्थल एशियाई खेल-2022 के लिए चाहिए होंगे। इनमें से 40 2019 से लेकर निर्माणाधीन हैं और बाकी का निर्माण कार्य इस साल से शुरू हो जाएगा।”

आयोजन समिति ने कहा, “हमारा लक्ष्य इस साल 42 स्थलों और बाकी सुविधाओं के काम को इस साल के अंत तक पूरा करने का है, जो पूरे कार्य का 85 प्रतिशत है।”


सभी तरह का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)