झारखंड के चर्चित युवा कवि अनुज लुगुन को मिलेगा इस वर्ष का युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड के चर्चित युवा कवि अनुज लुगुन को मिलेगा इस वर्ष का युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार

झारखंड के प्रसिद्ध युवा कवि अनुज लुगुन को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा हुई है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी लंबी कविता ‘बाघ और सुगना मुंडा की बेटी’ के लिए दिया जा रहा है।


साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में यह पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है। अनुज लुगुन को हिंदी भाषा के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वर्ष 2019 का साहित्य अकादमी पुरस्कार कविताओं के लिए 11, लघुकथाओं के लिए छह,उपन्यास के लिए पांच और साहित्यिक आलोचना के लिए एक रचनाकार को दिया गया है।

गौरतलब है कि अनुज लुगुन झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे बिहार के गया जिले में स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने लघु कथाएं, उपन्यास, निबंध और कविताएं लिखीं, लेकिन उनकी पहचान कविताओं से बनी है। उन्होंने अपनी कविताओं में प्रेम, स्वतंत्रता, आदिवासी जीवन और क्रांति को विषय बनाया है। वर्ष 2011 में उन्हें प्रतिष्ठित भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कविताओं के लिए दिया गया था। वर्ष 2009 में उन्हें मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ने राष्ट्रीय मुक्तिबोध पुरस्कार प्रदान किया था। अनुज लुगुन ने अपनी पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से की है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)