FAU-G का Teaser हुआ लॉन्च, गलवान घाटी की दिखी झलक

  • Follow Newsd Hindi On  
FAU-G का Teaser हुआ लॉन्च, गलवान घाटी की दिखी झलक

कुछ महीनों पहले पब्जी (PUBG) मोबाइल गेम भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद ही फौजी (FAU-G) गेम का एलान किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी थी। अब अक्षय कुमार ने फौजी (FAU-G) की टीजर जारी किया है।

फौजी (FAU-G) गेम का पहला एपिसोड गलवान घाटी की घटना पर आधारित है जिसे गेम के टीजर में भी देखा जा सकता है। हालांकि टीजर में अभी तक हथियारों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। टीजर का वीडियो करीब एक मिनट लंबा है।



FAU-G गेम में प्लेयर्स भारतीय सेना के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। भारतीय गेम डेवलपर कंपनी nCore गेम्स ने FAU-G गेम को तैयार किया है। एनकोर के को-फाउंडर विशाल गोंडल ने कहा है कि यह गेम पबजी गेम को रिप्लेस करेगा और पबजी की तरह ही लोकल और ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय होगा।

इससे पहले अक्षय कुमार ने गेम के एलान के दौरान ट्वीट करके कहा था कि, ‘इस गेम से होने वाली कमाई का 20  फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा।’ ‘भारत के वीर’ को सेना के जवानों को समर्पित एक संस्था है जिसकी स्थापना गृह मत्रालय तरफ से की गई है। चार सितंबर को FAU-G गेम का एलान किया गया था। GOQii के सीईओ विशाल गोंडल ने FAU-G को आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बताया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)