फ्लोरिडा के योगा स्टूडियो में गोलीबारी, 2 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
फ्लोरिडा के योगा स्टूडियो में गोलीबारी, 2 की मौत

मियामी, 3 नवंबर (आईएएनएस)| अमेरिका के फ्लोरिडा के एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। समाचार एजेंस एफे के मुताबिक, पुलिस प्रमुख माइकल डिलियो का कहना है कि मृतकों में हमलावर भी है, जिसने इस हमले को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार दी।

यह घटना शुक्रवार को शाम 5.30 बजे हुई।


डिलियो ने मीडिया को बताया कि पांच घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, “फिलहाल सभी चीजें इस ओर इशारा कर रही है कि इस घटना में सिर्फ एक ही शख्स का हाथ था।”

पुलिस प्रमुख का कहना है कि अभी हमलावर के उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)