यशवंत सिन्हा बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग के सबसे खतरनाक दो लोग BJP में, दुर्योधन और दुशासन!

  • Follow Newsd Hindi On  
यशवंत सिन्हा बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग के सबसे खतरनाक दो लोग BJP में, दुर्योधन और दुशासन!

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधाते हुए इन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग बताते हुए कहा कि दिल्ली की टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सीखाया जाना चाहिए। वहीं आज पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने इशारों-इशारों में मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है।

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, “भारत में सबसे खतरनाक टुकडे़-टुकडे़ गैंग में केवल दो लोग हैं, दुर्योधन और दुशासन। वे दोनों भाजपा में हैं। उनसे सावधान रहें।”



गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा था। उन्होंने गुरुवार को एक समारोह में कहा, ‘दिल्ली की टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सीखाया जाना चाहिए।’ अमित शाह ने दिल्ली के कड़कड़डूमा में DDA ईस्ट दिल्ली हब के उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।


पाक की कोई औकात नहीं, मगर चीन से डरते हैं : यशवंत सिन्हा

केजरीवाल का BJP पर हमला- दोबारा सरकार आई तो देश के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे मोदी-शाह

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)