BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

  • Follow Newsd Hindi On  
BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विजय सिंह यादव के निधन से राजनितिक गलियारों में शोक की लहर है। पूर्व सांसद विजय सिंह यादव के निधन पर बीजेपी ने शोक जताया है।

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने बताया कि उन्‍हें किडनी से जुड़ी समस्‍या थी। डॉक्‍टरों ने उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्‍ट बताया है। यहां यह बताना जरूरी है कि वे कोरोना से संक्रमित नहीं थे।


पिछले वर्ष इनके छोटे भाई नगर परिषद के पूर्व उपमुख्य पार्षद राज किशोर यादव की भी कोरोना से मौत हो गई थी। उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

बीजेपी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। बिहार बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि “पूर्व सांसद विजय सिंह यादव जी को बिहार भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।उनके निधन से सामाजिक और राजनैतिक जगत को गहरा आघात लगा है। भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं” ॐ शांति!

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि विजय सिंह यादव जी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)