पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती थे

  • Follow Newsd Hindi On  
Former cricketer Chetan Chauhan on ventilator after testing positive for coronavirus and kidney failure

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। वो 72 वर्ष के थे। उनका कोरोना का इलाज चल रहा था।  शुक्रवार रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां उनकी दोनों किडनी फेल होने और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे जाने की खबर शनिवार को आई थी। दो दिन से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी और रविवार को उन्हें  मृत घोषित कर दिया गया। चेतन चौहान के देहांत की पुष्टि करते हुए उनके छोटे भाई पुष्पेंद चौहान ने कहा कि वो कोरानो से पीड़ित थे और इसके कॉम्पलीकेशन की वजह से उनका देहांत हो गया।


कोरोना से वो उबरने से पहले ही किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या उनके शरीर में पैदा हो गई थी। ऐसे में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालत में सुधार नहीं आने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 11 जुलाई को कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेतन चौहान को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

भारत के लिए 1969 में टेस्ट डेब्यू करने वाले चेतन चौहान ने अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट और 7 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 31 की औसत से 2084 रन बनाए। सुनील गावस्कर के साथ उन्होंने टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर शानदार साझेदारियां की। दोनों ने मिलकर बतौर ओपनर 3 हजार रन जोड़े। वहीं 7 वनडे में वो केवल 157 रन बना सके।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)