फ्रेंच ओपन: क्वार्टर फाइनल में फेडरर के सामने होंगे वॉवरिंका

  • Follow Newsd Hindi On  

पेरिस, 3 जून (आईएएनएस)| साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टैन वॉवरिंका का सामना अपने ही देश के रोजर फेडरर से होगा।

वॉवरिंका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास को 7-6 (8-6), 5-7, 6-4, 3-6, 8-6 से हराते हुए फेडरर से भिड़ने का हक हासिल किया।


सितसिपास और वॉवरिंका के बीच इस ग्रैंड स्लैम का इस सीजन का अब तक का सबसे लम्बा मैच हुआ। यह मैच पांच घंटे नौ मिनट चला।

चार साल पहले फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले वॉवरिंका के सामने फेडरर होंगे, जिन्होंने रविवार को अर्जेटीना के लियोनाड्रो मायेर को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 से हराया।

फेडरर और वॉवरिंका के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले हुए हैं और 22 बार फेडरर की जीत हुई है। वॉवरिंका को अपने डेविस कप टीम के साथी के खिलाफ अब तक सिर्फ तीन जीत मिली है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)