गांधी जयंती पर राहुल ने किया कांग्रेस ‘पदयात्रा’ का नेतृत्व

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यहां ‘पदयात्रा’ का नेतृत्व किया। ‘गांधी संदेश यात्रा’ रोस एवेन्यू स्थित दिल्ली कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई और तीन किमी दूर राजघाट पर जाकर समाप्त हुई।

पदयात्रा के साथ ही एक ट्रक भी चल रहा था, जिस पर एक बड़ा चरखा रखा गया था। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि यह स्वतंत्रता आंदोलन में खादी और चरखे के महत्व का प्रतीक है।


पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के साथ इस मार्च में शामिल हुए।

इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मार्च का नेतृत्व करने वाली थीं, लेकिन उनके स्वास्थ्य से संबंधी दिक्कतों के बाद राहुल गांधी ने इसका नेतृत्व किया।

कांग्रेस पार्टी गांधीवादी विचारधारा को फैलाने के लिए देशभर में पदयात्राएं आयोजित कर रही है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)