गोवा विधानसभा में शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

  • Follow Newsd Hindi On  

 पणजी, 22 जुलाई (आईएएनएस)| गोवा विधानसभा में सोमवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

  पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक लुइजिन्हो फेलेइरो ने कहा कि दीक्षित दिल्ली की ‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ थीं जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के बुनियादी ढांचे को सुधारने में अभूतपूर्व योगदान दिया।


पूर्व उपमुख्यमंत्री और गोवा फॉरवार्ड के विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि दीक्षित को प्यार से ‘नेबरहुड आंटी’ कहा जाता था और ‘भागीदारी’ के जरिए सहभागी शासन के माध्यम से राज्य में किया गया उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

सरदेसाई ने कहा, “हमें गोवा में इसी मॉडल को अपनाने की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं दीक्षित एक लोकप्रिय नेता थीं।


दीक्षित का 20 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में हृदयाघात से निधन हो गया था। वे 81 वर्ष की थीं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)