ग्रीम स्मिथ ने दूसरी बार शादी की

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दूसरी बार शादी कर ली है। स्मिथ ने दो नवंबर को अपनी प्रेमिका रोमी लानफ्रांची के साथ शादी रचाई। स्मिथ के नाम दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा कप्तान होने का रिकॉर्ड है।

38 वर्षीय स्मिथ ने सोमवार को अपने शादी की फोटो ट्वीट की। उन्होंने लिखा, “दो नवंबर का दिन बहुत बेहतरीन था।”


इससे पहले, स्मिथ ने अगस्त 2011 में केप टाउन में आयरलैंड की गायिका मॉर्गन डीन से शादी की थी। दोनों के दो बच्चें भी हैं। हालांकि, फरवरी 2015 को दोनों ने घोषणा की कि वे तलाक ले रहे हैं।

दिसंबर 2016 में स्मिथ की मौजूदा पत्नी रोमी ने उनके तीसरे बेटे को जन्म दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए स्मिथ ने 117 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 48.25 की औसत से 9,265 रन बनाए।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)