Gold-Silver Rates 9 November 2020: त्योहारों से पहले सोने के दाम में उछाल, जानें आज का भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Gold Price Today 25 December 2020: सोने-चांदी के दामों में आई बढ़ोतरी, जानें क्या है आज का भाव

Gold-Silver Rates 9 November 2020:  त्योहारों का मौसम बेहद नजदीक है। ऐसे में लोग तेजी से सोने-चांदी के खरीदारी में जुट जाते हैं। त्यौहारों का असर अब व्यापार पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। त्यौहारों के साथ साथ शादी के भी लगन नजदीक हैं। कोरोना महामारी के बाद नवंबर महीना व्यापारियों के खुशियों भरा रहा है।

बाजार में ग्राहकों की भीड़ वापस आने लगी है। इस वजह से सोने चांदी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि सोने की मांग बढ़ने से सोने के दाम में भी उछाल आया है।


पांच से छह हजार रुपये के सोने के दाम में गिरावट आने के बाद अब नवंबर में एक बार फिर सोने का दाम तेजी से ऊपर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर सोना दो हजार रुपये से अधिक महंगा हो चुका है। अगले एक सप्ताह में इसके और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Gold-Silver Rates 9 November 2020:22 कैरट सोने का भाव


 

Gold-Silver Rates 9 November 2020:24 कैरट सोने का भाव

बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,926 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के साथ चांदी की कीमत भी 2,147 रुपये के उछाल के साथ 64,578 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 62,431 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 25.44 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)