गुजरात: कांग्रेसी विधायक भाजपा में हुए शामिल और बन गए सरकार में मंत्री

  • Follow Newsd Hindi On  
गुजरात: कांग्रेसी विधायक भाजपा में हुए शामिल और बन गए सरकार में मंत्री

आम चुनाव के मद्देनजर गुजरात में कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी के दो नेताओं ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। यहां एक विधायक दिन में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये जबकि दूसरे ने जल्द ही भगवा पार्टी में शामिल होने के फैसले की घोषणा की। माणावदर सीट से विधायक जवाहर चावड़ा ने शुक्रवार दोपहर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंपकर भाजपा कार्यालय श्रीकमलम पहुंचे और भाजपा का दामन थाम लिया।

कांग्रेस छोड़ने का लाभ चावड़ा को मिला। शनिवार को यानी आज गुजरात सरकार में उन्हें मंत्री पद दिया गया। गांधी नगर में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। चावड़ा गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए जबकि सबारिया ने घोषणा की कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होंगे। चावड़ा ने माणावदर सीट पर 1990, 2007, 2012 और 2017 में जीत दर्ज की थी।



चावड़ा ने कहा था कि जवानों पर आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का समर्थन करने के लिए वे भाजपा में शामिल हुए हैं। जवाहर चावड़ा जूनागढ के माणावदर से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं, उनके भाजपा में शामिल होने से सौराष्ट्र में कांग्रेस को झटका लगा है।


इससे पहले पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुवंरजी बावलिया ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गये थे. मेहसाणा की उन्झा सीट से पहली बार विधायक बनीं आशा पटेल भी पिछले महीने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं।


प्रियंका गुजरात में संबोधित करेंगी अपनी पहली जनसभा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)