Guru Nanak Jayanti 2020: गुरु नानक देव के इन विचारों को अपनाएं, बदल जायेगा जीवन

  • Follow Newsd Hindi On  
Guru Nanak Death Anniversary: नानक के वो उपदेश जिसने लोगों का जीवन बदल कर रख दिया

Guru Nanak Jayanti 2020: कल यानी 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती कल मनाई जाएगी। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं। गुरु नानक देव का जन्म रावी नदी के तट पर बसे एक गांव तलवंडी (अब पाकिस्तान) में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था।

बचपन से ही गुरु नानक देव धार्मिक प्रवृति के थे। गुरु नानक के जन्मदिन को सिख धर्म में प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। हालांकि कई विद्वानों में इनके जन्मदिन को लेकर मतभेद भी हैं।


Guru Nanak Jayanti 2020 के शुभ अवसर पर पढ़ें नानक देव के कुछ ऐसे विचार जिसे अपनाने से आपका जीवन बदल सकता है।

1.गुरु नानक देव जी का मानना था कि भगवान एक है और वह हर जगह पर है।

2.गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से धन कमाना चाहिए।

3.जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिेए।


4.पैसों को कभी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए।

5.गुरु नानक देव जी पुरुष और स्त्री में कोई फर्क नहीं करते थे, उनके अनुसार कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।

6.तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

7.सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।

8.हमें हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है इसलिए कभी भी मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।

9.भी मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारा का संदेश देना चाहिए। जब मन पाप और लज्जा से अपवित्र हो जा़ए तब ईश्वर का नाम लेने से वह स्वच्छ हो जाता है।

10.इक ओंकार का नारा गुरु नानक देव जी ने ही दिया था और वो कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)