Happy Dussehra 2020: दशहरा के दिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये खास Messages और Quotes

  • Follow Newsd Hindi On  
Happy Dussehra 2020: दशहरा के दिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये खास Messages और Quotes

Happy Dussehra 2020:  नवरात्रि में नौ दिन के बाद दशहरा का पर्व भारत में मनाए जाने वाले सबसे ज्यादा लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस बार दशहरा 25 अक्टूबर 2020, रविवार को मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को 11 बजे के बाद दशमी तिथि लग जाएगी और इसी दिन दशहरा मनाया जाएगा। खुशियों और उत्साह से भरपूर ये पर्व पूरे देशभर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया जाता है।

ज्योतिषों की मानें तो  इस दिन बच्चों का अक्षर लेखन, दुकान या घर का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, अन्न प्राशन, नामकरण, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार, भूमि पूजन आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं।


बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व मनाने के पीछे महत्वपूर्ण अध्यात्मिक कारण है । पौराणिक कथाओं के मुताबिक, दशहरा के दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा राक्षस रावण का अंत किया था। दशहरा का पर्व हमें अच्छाई की जीति आशा के साथ नेक कार्यों में भरोसा करना सिखाता है।

दशहरा एक ऐसा पर्व है जिसे लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। आपको कुछ खास बधाई संदेश बताने जा रहे हैं जिसे आप अपने करीबियों को भेज कर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Check out Happy Dussehra wishes and greetings:


बुराई को हराकर भगवान राम ने जगाई उम्मीदों की आस
इस दशहरा आपके मन की बुराई रूपी रावण का भी हो नाश
हैप्पी दशहरा 2020, Happy Dussehra

विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

दशहरा का पर्व है अच्छाई का प्रतीक
बुराई की राह पर चलकर हार है निश्चित
इस संदेश को करो अपने जीवन में शामिल
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

रावन जलाओ
बुराई को आग लगाओ
अच्छाई को अपनाओ
खुशियाँ मनाओ
दशहरा का त्यौहार मनाओ
हैप्पी दशहरा 2020

फूल खिले
खुशी आपके कदम चूमे
कभी ना हो दुखों का सामना
धन ही धन आये आपके अंगनां
हैप्पी दशहरा 2020, Happy Dussehra

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)