Harsidhi Vidhan Sabha Seat: हरसिद्धि विधानसभा में बीजेपी और आरजेडी के बीच अव्वल आने की जोरआजमाईश

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Result 2020: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

Harsidhi Vidhan Sabha Seat: हरसिद्धि विधानसभा सीट पूर्वी चंपारण जिले के अंतर्गत आती है। यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण जिले के अंतर्गत आता है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद हरसिद्धी विधानसभा सीट में हरसिद्धी और तुरकौलिया सामुदायिक विकास ब्लॉक को शामिल किया गया।

हरसिद्धि विधानसभा सीट का इतिहास

2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद हरसिद्धी विधानसभा सीट को आरक्षित घोषित कर दिया गया। इससे पहले यह सामान्य वर्ग की सीट हुआ करती थी। एक जमाने में यहां कांग्रेस का गढ़ था और 8 बार कांग्रेस को जीत मिली थी। पिछले दो दशक में जेडीयू एक भी चुनाव यहां से नहीं जीत पाई है।


एलजेपी कांग्रेस के बाद दूसरी ऐसी पार्टी है, जिसने दो बार इस सीट से चुनाव जीता है। अब तक इस सीट पर हुए 16 चुनावों में सात बार कांग्रेस, दो बार लोजपा और एक-एक बार राजद, भाजपा, समता पार्टी, जनता दल, जनता पार्टी, कांग्रेस (ओ) और सीपीआई ने यहां से जीत हासिल की।

इस सीट का चुनावी समीकरण

हरसिद्धि विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों का खासा दबदबा है। यहां रविदास और कोइरी वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं। साल 2015 में यहां 63.6% वोट पड़े थे।

कुल वोटरः 2.57 लाख


पुरुष वोटरः 1.37 लाख (53.3%)

महिला वोटरः 1.20 लाख (46.6%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.007%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आरजेडी के राजेंद्र कुमार ने बीजेपी के कृष्णनंदन पासवान को शिकस्त दी थी। राजेंद्र कुमार को कुल 75 हजार 203 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के कृष्णनंदन पासवान को 64 हजार 936 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर नोटा को वोट मिला था।

Harsidhi Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – कृष्णानंद पासवान

राजद – कुमार नागेंद्र राम बिहारी

Harsidhi Vidhan Sabha winner :  हरसिद्धि के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Rajendra Kumar RJD 75203 Krishnandan Paswan BJP 64936
2010 Krishana Nandan Paswan BJP 48130 Surendra Kumar Chandra Alias Satish Paswan RJD 30066
OCT 2005 Maheshwar Singh LJP 35811 Awadhesh Prasad Kushwaha 35703
FEB 2005 Awadhesh Prasad Kushwaha LJP 36755 Maheshwar Singh JD(U) 28791
2000 Maheshwar Singh SAP 60363 Awadhesh Pd. Kush. RJD 47645
1995 Awadhesh Pra. Kush JD 56262 Maheshwar Singh SAP 24424
1990 Mohd. Hedayatullah Khan INC 27831 Vishambhar Nath BJP 26028
1985 Md. Hedaitullah Khan INC 27789 Rajaram Prasad CPI 23648
1980 Md. Hadaytullah Khan INC(I) 34623 Durgadatt Prasad CPI 23538
1977 Yagul Kishore Prasad Singh JNP 22172 Md. Hedayatullah Khan INC 20289
1972 Mahedayetulla Khan NCO 17919 Yugal Kishore Pd. Singh SOP 12820
1969 Nageshwar Dutta Pathak INC 10334 Hedayetullah Khan IND 7997
1967 S.M. Abdulla CPI 16302 N.D. Pathak INC 9342
1962 Nageshwar Dutt Pathak INC 19675 Nayan Prasad Singh IND 12104
1957 Parabati Devi INC 10668 Bindeshwari Pd. Singh CNPSPJP 6598
1951 Haribansh Sahai INC 9996 Jugal Prasad SP 4246

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)