पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कल पेट्रोल के दाम स्थिर थे, लेकिन डीजल 25 पैसे का इजाफा किया गया था। पिछले महीने 21 दिन तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी त्रस्त हो गया था। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर ब्रेक लगा दिया गया था।
दिल्ली में आज 8 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। यानी कल के भाव से पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल कल के भाव 87.19 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है। इसी तरह डीजल भी कल के भाव 79.05 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज भी बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल के दाम 82.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.89 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.91 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 83.04 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 76.79 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुश शहरों में तेल के दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.78 |
मुंबई | 87.19 | 79.05 |
चेन्नै | 83.63 | 77.91 |
कोलकाता | 82.10 | 75.89 |
नोएडा | 81.08 | 72.80 |
पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उठा-पठक जारी था। इसलिए एक सप्ताह तक घरेलू बाजार में किसी तरह का कोई असर नहीं दिखा। आज भी इसका असर सिर्फ डीजल की कीमतों में दिखा है। पेट्रोल को फिलहाल कीमत बढ़ोतरी से राहत मिली हुई है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-