हिमाचल प्रदेश को बर्फबारी, बारिश से राहत

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 15 जनवरी (आईएएनएस)| लगातार तीन दिनों तक बर्फबारी और बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र अभी भी शीतलहर की चपेट में है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यहां के मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार से राज्य में बड़े पैमाने पर कोई बर्फबारी या बारिश होने की सूचना नहीं है।


लाहौल एवं स्पीति का मुख्यालय केलांग शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।

राजधानी से 250 किलोमीटर दूर कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से छह डिग्री नीचे, डलहौजी में 1.7 डिग्री और धर्मशाला में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शिमला में चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।


एक अधिकारी ने कहा कि शिमला के ऊपरी क्षेत्रों जैसे रोहड़ू, ठियोग, खड़ापत्थर और चोपाल जहां बर्फबारी के चलते बस सेवाएं बंद थी, अब सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

हालांकि, मौसम विभाग ने सप्ताहांत में अधिक बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)