हरियाणा : हिसार की रात 47 साल में रही सबसे ठंडी

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के हिसार शहर में गुरुवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। यहां बुधवार की रात ने 47 साल में सबसे ठंडी दिसंबर की रात का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

हिसार में तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे, यानी शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


आईएमडी ने कहा कि सन् 1973 के बाद से हिसार में यह महीने की सबसे ठंडी रात थी। यहां पारा शून्य से 1.5 डिग्री तक नीचे गिर गया था।

हिसार इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान था, क्योंकि पिछले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही।

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है, जबकि पंजाब के बठिंडा में यह शून्य डिग्री था।


चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 1.6 डिग्री और लुधियाना में 4.1 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ और अमृतसर शिमला की तुलना में दिन में अधिक ठंडे थे। मौसम कार्यालय ने कहा कि इसी तरह, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई स्थान हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी पर्यटन स्थलों की तुलना में अधिक ठंडे थे।

–आईएएनएस

एसजीके/आरएचए

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)