हरियाणा : खट्टर ने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

  • Follow Newsd Hindi On  

 चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)| मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

  विधानसभा की 40 सीटें पाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत न मिलने पर पहली बार गठबंधन सरकार बनाई है।


भाजपा ने 10 सीटें पाने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन किया है। जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने खट्टर सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

65 वर्षीय खट्टर दूसरे कार्यकाल में भी 1 नवंबर 1966 को बने राज्य की सरकार के मुखिया होंगे।

भाजपा विधायक दल की शनिवार को हुई बैठक में खट्टर को नेता चुना गया। वह हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।


खट्टर ने शपथ लेने से पहले मीडिया से कहा, “मेरी सरकार पारदर्शी होगी।”

शपथ ग्रहण समारोह में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल अपने बेटे सांसद सुखबीर बादल के साथ शामिल हुए।

शिअद का भाजपा की प्रतिद्वंद्वी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (इनलो) के साथ गठबंधन है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)