झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद और कई घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव में विस्फोट की सूचना आ रही है। खबर है कि विस्फोट में झारखंड जगुवार (Jharkhand Jaguar) के तीन जवान शहीद हो गए हैं, और कई जवान घायल हुए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार चाईबासा टोकलो (Chaibasa Tokalo) थाना के लांजी जंगल में यह आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) हुआ है। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। जगुआर एसॉल्ट ग्रुप 11 (Jaguar Assault Group 11) , पुलिस और सीआरपीएफ की टीम सुबह सुबह सर्च अभियान पर निकली थी। सीरीज में आईईडी धमाके हुए। अभियान अब भी जारी है। राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद कोल्हान डीआईजी, चाईबासा एसपी को घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।


घायल जवान:

1. हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा) एजी 11(जेजे)
2. कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी) एजी 11 (जेजे)
3. कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) एजी 11(जेजे)

शहीद जवान :

1. कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू) एजी 11 (जेजे)
2. कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा) एजी 11 ( जेजे)

लैंडमाइंस विस्फोट में महिला की मौत, एक घायल

बता दें कि इससे पहले जनवरी 2021 में लातेहार-गुमला सीमा पर स्थित गारू थाना क्षेत्र के ग्राम गोपखांड से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पण्डरा जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाए गए लैंडमाइंस में विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई,जबकि दूसरी महिला घायल हो गयी थी।


गोपखांड स्थित पण्डरा जंगल में गांव की 7 महिला गांव में वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर दोना बनाने हेतु पत्ता तोड़ने गयी थी। इसी दौरान अचानक से एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। विस्फोट के बाद माओवादियों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई थी। विस्फोट के बाद छापामारी में निकली पुलिस टीम और रविंद्र गंझू के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)