Imamganj Vidhan Sabha Seat Election 2020 Results Live: इमामगंज सीट पर जीतन राम मांझी को पछाड़ आगे निकले आरजेडी के उदय नारायण चौधरी

  • Follow Newsd Hindi On  
Imamganj Vidhan Sabha Seat Bihar Election result and history

Imamganj Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार के गया जिले की इमामगंज सीट को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। ये विधानसभा (Imamganj Assembly Seat) 1957 में गठित की गयी थी और यहां के रानीगंज के जमींदार अंबिका प्रसाद सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस की महिला नेत्री चंंद्रावती देवी को हराकर इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोकी थी।

इस विधानसभा क्षेत्र के कई गावों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पहाड़ी और जंगली इलाका होने की वजह से यह दशकों तक नक्सलियों की शरणस्थली बनी रही। नक्सली संगठन और पुलिस के बीच होने वाली मुठभेड़ की वजह से स्थानीय लोगों काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अब इस इलाके में नक्सलियों का प्रभाव कमजोर हुआ है।


इमामगंज सीट का इतिहास

साल 1967 में यह सीट अऩुसुचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। इस सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था, तब अंबिका प्रसाद सिंह विधायक बने थे। वहीं साल 1962 के चुनाव में भी अंबिका प्रसाद सिंह जीते। साल 1967 के चुनाव में कांग्रेस के डी राम, 1969 के चुनाव में एसएसपी के ईश्वर दास, 1972 में कांग्रेस के अवधेश्वर राम ने यहां से जीत दर्ज की।

इसके बाद साल 1980 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस के श्रीचंद ने यहां से जीत हासिल की। 1990 में जेडीयू के उदय नारायण चौधरी जीते। 1995 में रामस्वरूप पासवान जीते। 2000, 2005 औ    और 2010 के चुनाव में उदय नारायण चौधरी जीते। जबकि 2015 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जेडीयू के उदय नारायण चौधरी को हराकर इस सीट को अपने नाम किया।


इस सीट का चुनावी गणित

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इमामगंज विधानसभा में अभी कुल 288861 वोटर हैं। इनमें से 149717 वोटर पुरूष और 139134 वोटर महिला मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कोयरी, मांझी, यादव और मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा प्रभाव है।

इमामगंज सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Jitan Ram Manjhi HAM(S) 79389 Uday Narain Choudhary JD(U) 49981
2010 Uday Narain Choudhary JD(U) 44126 Raushan Kumar RJD 42915
OCT 2005 Uday Narayan Chaudhry JD(U) 30665 Ram Swaroop Paswan RJD 24023
FEB 2005 Uday Narayan Chaudhary JD(U) 24454 Ram Swarup Paswan RJD 23183
2000 Uday Narayan Chaudhary SAP 40769 Ramswaroop Paswan RJD 28268
1995 Ramswaroop Paswan SAP 26670 Uday Narayan Choudhary JD 26550
1990 Uday Narapan Choudhary JD 33137 Ram Swaroop Paswan IND 22937
1985 Sri Chand Singh INC 37323 Jagdish Singh LKD 28090
1980 Shrichand Singh INC(I) 29879 Ishwar Das JNP(SC) 10678
1977 Ishwar Das JNP 24094 Srichand Singh INC 7211
1972 Awadheshewar Ram INC 15527 Ishwar Das SOP 11505
1969 Ishwar Das SSP 14577 Ganauri Dhobi BJS 7672
1967 D. Ram INC 11137 B. Devi SSP 8134
1962 Ambika Prasad Singh SWA 12662 Jaglal Mahto INC 11509
1957 Ambika Prasad Singh IND 10643 Chandrawati Devi INC 8594

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)