पाकिस्तान में अपनी फिल्म दिखाए जाने की जानकारी देने पर ट्रोल हुए अनुपम खेर

  • Follow Newsd Hindi On  

अनुपम खेर की विवादित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज होने की खबर है। आज अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी के उनकी फिल्म को पाकिस्तान में भी दिखाया जा रहा है। साथ ही खेर ने उन सिनेमाघरों की लिस्ट भी दी, जिसमें यह फिल्म दिखाई जा रही है।


इसके बाद अनुपम खेर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जान लगा। सोशल मीडिया पर कई यूज़र उनसे तीखे सवाल करने लगे। बताते चलें कि अनुपम खेर अपनी राष्ट्रवादी छवि और पाकिस्तान विरोधी रुख के बारे में जाने जाते हैं। पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्म जगत में काम करने का वह विरोध करते रहे हैं। खेर का मानना है कि जब तक दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो जाते तबतक भारत में पाकिस्तानी कलाकरों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

ज्यादातर यूजर ने खेर की आलोचना करते हुए लिखा है कि अनुपम खेर यहाँ राष्ट्रवाद की बात करते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं। मगर पाकिस्तान में प्रदर्शित हो रही अपनी फिल्म की जानकारी देन में उन्हें गर्व महसूस हो रहा है, यह दोहरा रवैया है।


कोई उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहा है तो किसी ने पूछा, ‘क्या राष्ट्रवाद भी अब बिकाऊ हो गया”। एक अन्य यूजर ने कहा “सरकार के खिलाफ बोलने बालों को पाकिस्तान भेजने वाले, आज सरकार के हिमायती अपनी फिल्म जो भारत में बुरी तरह पिट चुकी है, उस फिल्म को लेकर पाकिस्तान गए हैं पैसा कमाने, यह लोग दूसरों को देशभक्ति सिखाते हैं।


वैसे फिल्म ने तो कोई खास कमाल नहीं किया है, मगर फिल्म अपने राजनैतिक विषय को लेकर चर्चाओं में है। 30 करोड़ के बजट में बनी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने एक हफ्ते में महज 16 करोड़ का बिजनेस किया है। भारत में रिलीज होने के बाद आज यह फिल्म पाकिस्तान       में रिलीज हुई है।


‘द एक्सीडेंटल PM’ के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं : खेर

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)