पटना में आज कांग्रेस की रैली, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित गठबंधन के नेता भी रहेंगे मौजुद

  • Follow Newsd Hindi On  
पटना में आज कांग्रेस की रैली, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित गठबंधन के नेता भी रहेंगे मौजुद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। करीब 3 दशक बाद गांधी मैदान में पार्टी की यह पहली सार्वजनिक सभा होगी। कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश में है कि रैली सफल हो। बिहार के पार्टी प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने शनिवार को बताया कि गठबंधन के नेताओं तेजस्वी यादव, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है। इस महागठबंधन में राजद, रालोसपा, हम भी हैं। मांझी ने इस कार्यक्रम में आने की पुष्टि की है। कल पुलिस कार्रवाई में घायल हुए कुशवाहा के कार्यक्रम में आने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद बिहार में उनकी यह पहली रैली होगी। कांग्रेस ने इस रैली को ‘जन आकांक्षा रैली’ का नाम दिया है। इस रैली को को लेकर जहां कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं, वहीं इसमें भाग लेने के लिए लोग एक दिन पहले ही पटना पहुंचने लगे हैं। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। कई सफल रैलियों के गवाह रहे गांधी मैदान में अकेले कांग्रेस करीब 30 साल बाद रविवार यानी 3 फरवरी को रैली का आयोजन करने जा रही है।


इस रैली को लेकर पटना की सड़कों, गोलंबरों और चौराहों को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है। कांग्रेस के विधायक से लेकर बिहार के कई विपक्षी सांसद इस रैली को सफल करने में जुटे हैं। इस रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता एक दिन पहले पटना पहुंचने लगे हैं।


कांग्रेस ने बजट को बताया चुनावी घोषणापत्र, राहुल बोले- रोज 17 रुपये देना किसानों का अपमान


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)