जानें उस हरियाणवी लड़की के बारे में, जिसकी शादी पाकिस्तान के क्रिकेटर से हो रही है!

  • Follow Newsd Hindi On  

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उनकी जिस लड़की शादी हो रही है वो एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर है। वो नूंह के चंदैनी गांव की रहने वाली है और उसका नाम शामिया आरजू है। आपको बता दें कि दोनों का निकाह 20 अगस्त को दुबई में होगा। मेवात क्षेत्र से कई लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हुई है, लेकिन हाईप्रोफाइल होने की वजह से यह रिश्ता खास है। मेवात के पत्रकार युनूस अल्वी बताते हैं कि शामिया के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। वहीं से यह शादी तय हुई है। हसन अली तेज गेंदबाज हैं, जिनके साथ विवाह वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

खबरों के अनुसार शामिया ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने बीटेक (एयरोनॉटिकल) की डिग्री ली है। पहले वे जेट ऐवरवेज में नौकरी करती थी। बाद में एयर अमीरात में जॉब मिल गई। वह तीन साल से दुबई में है। शामिया के पिता बीडीपीओ के पद पर तैनात रहे हैं। वो फरीदाबाद में रहते हैं।


हरियाणा की लड़की पर आया दिल, शोएब मलिक के बाद अब ये पाकिस्तानी क्रिकेटर बनेगा भारत का दामाद

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक इस संबंध में शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने कहा कि बेटी की शादी तो करनी है, चाहे भारत हो या पाकिस्तान, इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा ‌कि बंटवारे के समय उनके काफी रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे, जिनसे आज भी वह संपर्क में हैं।

यह रिश्ता लड़की के परदादा के परिवार के जरिये हुआ। लियाकत अली ने बताया पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा सगे भाई थे। बंटवारे के बाद उनके दादा यहीं हिंदुस्‍तान में रह गए और उनके भाई पाकिस्तान चले गए।


गौरतब है कि उनका परिवार आज पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहता है और उनके जरिए ही रिश्ता तय हुआ। शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। पहले वह जेट एयरवेज में थी। फिलहाल तीन साल में वह एयर अमीरात में काम कर ही हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)