IPL Mumbai Indians Team 2021 Players List: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में जुड़े ये नए नाम, देखिए मुंबई इंडियंस टीम की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  

IPL Mumbai Indians Team 2021 Players List: आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लीग में इस कदर बादशाहत बनाई है कि बाकी टीमों और उसके बीच का अंतर काफी ज्‍यादा हो गया है। इसके पीछे है एक संतुलित टीम और एक जबरदस्‍त कप्‍तान।

कमाल की बात ये है कि मुंबई ने जो पांच खिताब जीते हैं उन सभी में रोहित ने ही उसे चैंपियन बनाया है। और उससे भी कमाल की बात ये कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाली थी। यानी उन्‍होंने जिन आठ सीजन में टीम की कप्‍तानी की है, उनमें से पांच में उसे खिताबी जीत दिलाई।


ऑस्ट्रेलिया के नॉथन कुल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि उनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ रूपये का ही था। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को 3.2 करोड़ रूपये की राशि में लिया जो उनके आधार मूल्य 50 लाख रूपये से छह गुना था।

जानिए इस बार की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने किन खिलाडि़यों पर दांव लगाया है। देखिए मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए और नीलामी में खरीदे गए खिलाडि़यों की पूरी लिस्‍ट।

Mumbai Indians IPL Auction 2021 (मुंबई इंडियंस आईपीएल नीलामी 2021)

रिटेन प्‍लेयर्स : रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक, आदित्‍य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्‍ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्रिस लिन, राहुल चाहर, हार्दिक पंड्या, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, अनुकूल रॉय, इशान किशन।


रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट: लसिथ मलिंगा, मिचेल मैकक्लेनाघन, जेम्स पैटिंसन, शेरफेन रदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)