इसरो ने अंतरिक्ष जागरूकता के लिए एआरआईईएस के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

  • Follow Newsd Hindi On  

चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (एसएसए) और खगोल भौतिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान (एआरआईईएस) के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

अंतरिक्ष में वस्तुओं की कक्षा का पता लगाना, विश्लेषण करना और अंतरिक्ष के मौसम का अध्ययन करना, अंतरिक्ष मलबे जैसे गंभीर खतरों से भारतीय अंतरिक्ष संपत्तियों को बचाने के लिए स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस एंड मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण पहलू हैं।


अंतरिक्ष की खोज में भविष्य की कोशिशें खगोल भौतिकी, सौर विज्ञान, और अंतरिक्ष पर्यावरण में अनुसंधान एवं विकास पर निर्भर हैं।

इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति का मूल है।

एमओयू पर इसरो के वैज्ञानिक सचिव, आर. उमामहेश्वरन और एआरआईईएस के निदेशक दीपांकर बनर्जी ने हस्ताक्षर किए।


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)