इसरो ने मून क्रेटर्स की नई तस्वीरें जारी की

  • Follow Newsd Hindi On  

चेन्नई, 26 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान के टेरेन मैपिंग कैमरा-2 द्वारा चंद्रमा की सतह और उसके क्रेटर्स (गड्ढों) की तस्वीरों का एक नया सेट जारी किया। इसरो के अनुसार, इन तस्वीरों को 23 अगस्त को करीब 4,375 किलोमीटर की ऊंचाई से लिया गया, जिसमें जैक्सन, मित्रा, माच व कोरोलेव जैसे क्रेटर्स दिखाई दे रहे हैं।

इसरो ने कहा कि चंद्रमा से दूर उत्तरी गोलार्ध में स्थित जैक्सन एक प्रभावी क्रेटर है। क्रेटर का व्यास 71 किमी का है।


माच क्रेटर के पश्चिमी बाहरी किनारे पर एक रोचक फीचर है, जिसका नाम मित्रा है। मित्रा का व्यास 92 किमी है।

इसरो ने कहा, “इसका नाम प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्रा के नाम पर रखा गया है, जो भारतीय भौतिक शास्त्री थे और पद्म भूषण से सम्मानित थे। वह अपने आयनोस्फीयर व रेडियोफिजिक्स के कार्यो के लिए जाने जाते हैं।”

कोरोलेव क्रेटर में विभिन्न आकार के छोटे क्रेटर हैं।


इसरो ने सोमरफील्ड व किर्कवुड जैसे क्रेटरों की तस्वीर भी जारी की है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)