JAC 10th Admit Card 2020 Today: झारखंड बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
JAC 10th Admit Card 2020 Today: झारखंड बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी

JAC 10th Admit Card 2020 Today : झारखंड ऐकेडमिक काउंसिल (JAC) आज कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड को jac.jharkhand.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी स्कूल के प्रिंसिपल अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से ये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। स्कूल के प्रिंसिपल इन्हें डाउनलोड कर स्टूडेंट्स में वितरित करेंगे।

आपको बता दें कि झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। 11 फरवरी को 10वीं का कॉमर्स और होम साइंस का पेपर है तो 12वीं का वोकेशनल का पेपर है। ये परीक्षाएं 28 परवरी तक चलेंगी। कोई भी छात्र बिना एडमिट कार्ड के बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता।


माध्यमिक परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी से 8 फरवरी 2020 तक किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था विद्यालय करवाएगा।

गौरतलब है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) या झारखंड बोर्ड हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में 70.77 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 72.99, जबकि लड़कियों को पास प्रतिशत 68.67 रहा था। बता दें कि इस बार झारखंड बोर्ड सालाना परीक्षाओं का आयोजन काफी पहले करवा रहा है। पिछले साल 18 फरवरी को ऐडमिट कार्ड जारी किए गए थे और परीक्षाओं का आयोजन 8-21 मार्च तक किया गया था।


Download JAC 12th Admit Card 2020: जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे होंगे डाउनलोड


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)