JAC 12th Admit Card 2020: आज जारी होगा 12वीं का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • Follow Newsd Hindi On  
UP BEd admit card 2020 to be out soon

JAC 12th Admit Card 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 18 जनवरी को 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड (JAC 12th Admit Card 2020) जारी कर रहा है। परीक्षा का एडमिट कार्ड झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

काउंसिल की आधिकारकि वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 12वीं के छात्रों का एडमिट कार्ड 18 जनवरी, 2020 को जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र वेबसाइट पर जाकर 18 तारीख को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्रों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से मौजूद है।


JAC Inter Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • आपके सामने 12 वीं कक्षा के एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन मिलेगा।
  • इसके बाद आपको स्कूल लॉगिन करना होगा।
  • पासवर्ड और लॉग इन आइडी डालने के बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

11 फरवरी से होगी परीक्षा

गौरतलब है कि झारखंड 12 वीं कक्षा की परीक्षा 11 से 28 फरवरी, 2020 तक आयोजित होगी। परीक्षा का परिणाम मार्च महीने के अंत तक आने की संभावना है।


JEE Main April 2020 Exam: जेईई मेन अप्रैल 2020 का शेड्यूल जारी, 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)