JAC Class 8th Result 2020: आज इस समय जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट, यहां देखें पूरी जानकारी

  • Follow Newsd Hindi On  
JEECUP 2020 result released at jeecup.nic.in

JAC Class 8th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 8वीं क्लास का रिजल्ट (JAC 8th Result 2020) घोषित कर सकता है। खबरों के मुताबिक, रिजल्ट 2 बजे तक जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। झारखंड में इस बार 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

झारखंड में 9वीं के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं और अब 8वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम की बारी है। झारखंड का 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा स्टूडेंट्स अलग-अलग इन वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वेबसाइट्स इस प्रकार हैं-


JAC Class 8th Result 2020 Websites:

– jacresults.com


– jac.jharkhand.gov.in


jharresults.nic.in



JAC 8th Result 2020: 8वीं क्लास का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद JAC exam 2020 Results के लिंक पर क्लिक करें।

– अब अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करें।

– इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

– अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकेंगे।

2 जून को जारी हुआ JAC 9वीं कक्षा का रिजल्ट

इससे पहलेJAC 9वीं कक्षा का रिजल्ट 2 जून को जारी कर चुका है। इस बार झारखंड बोर्ड की 9वीं क्लास की परीक्षा में 97 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। इस बार 9वीं की परीक्षा में करीब 4,17,030 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 4,06,293 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, JAC जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी जारी कर सकता है।

बता दें, हर साल झारखंड में बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए परीक्षा के कुछ समय बाद ही परिणाम सामने आते हैं। परिणाम की घोषणा में देरी देश और राज्य में लॉकडाउन की स्थिति के कारण हो रही है। बोर्ड परिणाम जारी करने के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा था। पिछले साल जेएसी 8वीं के परिणाम 16 अप्रैल, 2019 को घोषित किए गए थे। पिछले साल भी 5 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण परिणाम देरी से आए हैं।

2019 में बोर्ड द्वारा 85 प्रतिशत से अधिक छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। वहीं JAC कक्षा 8वीं की परीक्षाएं इस साल 24 जनवरी को आयोजित की गईं थीं और उत्तर कुंजी 6 फरवरी, 2020 को जारी की गईं। राज्य के 1600 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5.15 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।


JAC 9th Result 2020: झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं के रिजल्ट घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)