Jagdishpur Vidhan Sabha Seat: इस चुनावी जंग में कौन होगा जगदीशपुर का नया सरताज, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: चुनाव परिणाम के पूर्व प्रत्याशी पहुंचे भगवान की शरण

Jagdishpur Vidhan Sabha Seat: जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र आरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जगदीशपुर विधानसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दो चुनाव में इस सीट पर राजद को ही जीत मिली है। लेकिन अब एनडीए मजबूत स्थिति में है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी किसके हाथ लगेगी।

जगदीशपुर सीट का इतिहास

जगदीशपुर विधानसभा सीट 1951 में ही अस्तित्व में आ गई थी। यहां शुरुआती दशक तो यहां कांग्रेस ही जीतती रही और 1985 तक के चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। लेकिन उसके बाद से यहां कांग्रेस जीत का खाता नहीं खोल पाई है। 1990 में यहां सीपीएम ने जीत का खाता खोला, दो बार की जीत के बाद बीजेपी के हाथों हार मिल गई। पिछले दो चुनाव में राजद ही यहां पर जीत दर्ज कर रही है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

इस इलाके में कुशवंशी और यदुवंशियों के लिए ही मुकाबला रहता है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की ओर से इसी गणित के हिसाब से सही उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाता है।

कुल वोटरः 3.00 लाख

पुरुष वोटरः 1.64 लाख (54.6%)


महिला वोटरः 1.36 लाख (45.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 11 (0.001%)

जगदीशपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के पिछले विधानसभा चुनाव में जगदीशपुर विधानसभा सीट पर RJD के राम विशुन सिंह ने चुनाव जीता था। राम विशुन सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राकेश रोशन को 10,195 वोटों से हराकर चुनाव जीता था। एक ओर जहां राम विशुन सिंह को 49,020 वोट मिले थे तो वहीं दूसरी तरफ राकेश रोशन को 38,825 वोट प्राप्त हुए थे।

Jagdishpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – शुष्मलता

राजद – राम विशुन सिंह

लोजपा – भगवान सिंह

Jagdishpur Vidhan Sabha winner : जगदीशपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ram Vishun Singh RJD 49020 Rakesh Raushan RLSP 38825
2010 Prof. Sukhada Pande BJP 48062 Shyam Lal Singh Kushwaha RJD 27879
OCT 2005 Hridaya Narayan Singh BSP 46192 Prof. Sukhada Pande BJP 45165
FEB 2005 Prof. Sukhada Pande BJP 33245 Hridaya Narayan Singh IND 21520
2000 Prof. Sukhada Pande BJP 27151 Manju Prakash CPM 25478
1995 Manju Prakash CPM 41757 Ajay Choubey BJP 19250
1990 Manju Prakash CPM 19522 Jag Narain Trivedi INC 18464
1985 Sri Kant Pathak INC 19785 Vasist Narain JNP 13975
1980 Jag Narain Trivedi INC(I) 24166 Tej Narain Singh CPI 13237
1977 Jag Narain Trivedi INC 21412 Bashistha Narain Singh JNP 12995
1972 Jag Narain Trivedi INC 28424 Raja Ram Arya NCO 18249
1969 Jag Narain Trivedi INC 19848 Jyoti Prakash CPI 15330
1967 P. Chatterjee SSP 26283 J. Trivedi INC 15448
1962 Jag Narain Trivedi INC 21408 Ram Naresh Singh PSP 10181
1957 Sheokumar Thakur INC 14715 Ram Naresh Singh PSP 6317
1951 Lakshmi Kant Tiwary INC 4995 Sheo Prasad Singh IND 3865

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)