Jamui Vidhan Sabha Seat: जमुई में आरजेडी के ‘विजय’ रथ को रोकने की जुगत में लगी बीजेपी, जानें इस सीट का समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: RJD ने वीडियो साझा कर कहा, BJP हार मानकर अब खुले आम पैसा बाँटने में लग गयी है

Jamui Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: जमुई विधानसभा सीट बिहार की वीवीआईपी सीटों में से एक है. जमुई लोकसभा सीट से ही एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान सांसद हैं।फिलहाल, इस सीट पर आरजेडी के विजय प्रकाश यादव का कब्जा है। इस सीट पर अमूमन मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच होता आया है, लेकिन यहां इस बार लड़ाई बीजेपी और आरजेडी के बीच है।

जमुई सीट का इतिहास

जमुई में सबसे पहला चुनाव 1957 में हुआ था, तब यहां से सीपीआई के भोला मांझी और कांग्रेस के हरी प्रसाद शर्मा जीते थे। 1962 के चुनाव में कांग्रेस के गुरु राम दास ने फतह हासिल की। इसके बाद इस सीट से त्रिपुरारी प्रसाद सिंह चार बार लगातार विधायक चुने गए। वह 1967, 1969, 1972 और 1977 में लगातार जीते। 1980 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हरदेव प्रसाद जीतने में कामयाब हुआ।


साल 1985 और 1990 के चुनाव में कांग्रेस के सुशील कुमार सिंह ने यहां से जीत दर्ज की। साल 1995 में जनता दल के अर्जुन मंडल जीते। इसके बाद 2000 में हुए उपचुनाव में जेडीयू के टिकट पर सुशील कुमार सिंह जीते। 2000 में जेडीयू के ही नरेंद्र सिंह जीते। 2005-फरवरी में आरजेडी के विजय प्रकाश यादव में जीतने में कामयाब हुए, लेकिन 2005-अक्टूबर में जेडीयू के अभय सिंह ने उन्हें पटखनी दे दी। 2010 के चुनाव में जेडीयू के टिकट पर अजय प्रताप जीते।

 Jamui Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

जमुई विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 91 हजार 994 मतदाता हैं. इस सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या करीब 19 फीसदी है। साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर करीब 57 फीसदी मतदान हुआ था।

2015 के चुनाव नतीजे


2015 के चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी विजय प्रकाश यादव ने इस सीट से बीजेपी के अजॉय प्रताप को करीब 8 हजार वोटों से हराया था।विजय प्रकाश यादव को 66 हजार 577, वहीं अजॉय प्रताप को 58 हजार 328 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रबिंद्र कुमार मंडल (8267 वोट) रहे थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

आरजेडी- विजय प्रकाश

बीजेपी- श्रेयसी सिंह

Jamui Vidhan Sabha winner : वारसलीगंज के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Vijay Prakash RJD 66577 Ajoy Pratap BJP 58328
2010 Ajay Pratap JD(U) 60130 Vijay Prakash RJD 35663
2005-10-01 Abhay Singh JD(U) 38968 Vijay Prakash RJD 29878
2005-02-01 Vijay Prakash RJD 63611 Arjun Mandal LJP 41538
2000 Narendra Singh JD(U) 44656 Umashankar Bhagat IND 38277
2000 Sushil Kumar Singh JD(U) 48180 Vijay Prakash RJD 34348
1995 Arjun Mandal JD 40413 Sushil Kumar Singh INC 33331
1990 Sushil Kumar Singh INC 41412 Arjun Mandal IND 17295
1985 Sushil Kr Singh INC 38528 Tripurari Prasad Singh JNP 30275
1980 Hardeo Prasad IND 35415 Tripurari Prasad Singh JNP(JP) 30973
1977 Tripurari Prasad Singh JNP 45943 Panchanan Singh INC 18789
1972 Tripurari Prasad Singh SOP 43978 Parmeshwari Singh CPI 17411
1969 Tripurari Prasad Singh PSP 21166 Ramdhari Mandal CPI 12223
1967 T.P. Singh PSP 17899 D. Mandal INC 12547
1962 Guru Ram Das INC 12056 Bhola Manjhi CPI 7714
1957 Hari Prasad Sharma INC 20969 Guru Ramdas INC 16898
1957 Bhola Manjhi CPI 17378 Gitanandan Singh PSP 14033

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)