झारखंड के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष रुझानों में चल रहे पीछे

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास को अपने पूर्व सहयोगी और निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से कड़ी टक्कर मिल रही है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर रघुबर 5,894 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

सरयू राय जहां 27,790 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, रघुबर दास 21896 मतों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। रघुबर दास इस सीट से वर्ष 1995 से जीतते आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक आदिवासी बहुल राज्य के गैर-आदिवासी नेता दास के साथ झारखंड में सत्ता में पुन: काबिज होने के लिए प्रयत्न कर रही है।


30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव हुए थे। इनमें से जमशेदपुर पूर्व मुख्य सीटों में से एक है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिगा सुसारण होरो से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार दिनेश उरांव सिसई विधानसभा सीट पर 26,617 मतों से पीछे चल रहे हैं। 61,210 मत के साथ होरो बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष को केवल 34,593 मत अभी तक प्राप्त हुए हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)