झारखंड: बीजेपी में कलह, मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मंत्री सरयू राय

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: बीजेपी में कलह, मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मंत्री सरयू राय

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने के बाद मंत्री सरयू राय ने रविवार को कहा कि वह जमशेदपुर ईस्ट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सरयू राय ने कहा, “मैं जमशेदपुर ईस्ट और जमशेदपुर वेस्ट दोनों ही सीटों से चुनाव लडूंगा। मैं अपना ज्यादातर समय जमशेदपुर ईस्ट को दूंगा और मेरे समर्थक जमशेदपुर वेस्ट सीट का ध्यान रखेंगे।”

राय ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को बैठक करने के बाद कहा कि वह दोनों सीटों से निर्दलीय लड़ेंगे।


भाजपा ने उनके टिकट को रोक दिया जिसके बाद राय नाराज हो गए। दोनों ही सीटों के नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को है।

राय सोमवार को दोनों सीटों से नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने केंद्रीय नेताओं से कह दिया है कि वे कोई और उम्मीदवार चुन लें।”

अभी तक भाजपा 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है जिसमें राय का नाम नहीं है। वह 1995 से भाजपा के मजबूत गढ़ रहे जमशेदपुर ईस्ट से चुनाव जीतते आ रहे रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।



झारखंड: ‘ट्रिलियन में कितने जीरो…’ से सुर्खियों में आए गौरव वल्लभ को कांग्रेस ने दी टिकट, सीएम रघुबर दास को देंगे चुनौती

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)