झारखंड में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार तड़के पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में स्थित भलुरुंगी गांव में प्रतिबंधित माओवादी संगठन, भाकपा-माओवादी ने राज किशोर गोप की गोली मारकर हत्या कर दी। भाकपा-माओवादी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।


नक्सलियों ने कहा कि राज किशोर पुलिस का मुखबिर था और इसलिए उसे दंडित किया गया है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, राज किशोर गांव में मुर्गियां बेचता था। जब वह बेचने के लिए मुर्गियां लाने गया था, तब माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया था। सोमवार को उसका गोलियों से छलनी शव मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)