झारखंड के सरायकेला में बड़ा नक्सली हमला, 6 जवान शहीद

  • Follow Newsd Hindi On  
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 14 घायल

झारखंड में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। राज्य के सरायकेला में नक्सली हमले में 6 जवान शहीद हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को सरायकेला के तिरुलडीह थाना के कुकरू बाजार के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। यहाँ साप्ताहिक हाट लगा हुआ था और भीड़ के बीच नक्सलियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया। इस हमले में 6 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि हुई है। वहीं 3 घायल बताये जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइक पर सवार पांच-छह लोग चाकू और हथियार के बल पर  विधि व्यवस्था की पड़ताल करने गए सभी पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में में ले लिया और इसके बाद उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उनकी बंदूक लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग गए। घटना के बाद हाट में भगदड़ मच गई। शहीद पुलिसकर्मियों में दो जवान और दो एएसआई रैंक के अधिकारी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस के जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है। एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)