Jharkhand Board 10th Result 2019: पलामू ने किया टॉप, देखें अन्य जिलों का पास प्रतिशत

  • Follow Newsd Hindi On  
Jharkhand Board 10th Result 2019: पलामू ने किया टॉप, देखें अन्य जिलों का पास प्रतिशत

Jharkhand Board 10th Result 2019: झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC) ने आज 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक  वेबसाइट jac.nic.in or jac.jharkhand.gov.in पर जारी किये गए हैं। रिजल्ट बोर्ड के चैयरमैन अरंविंद प्रसाद सिंह ने नतीजे जारी किए। इस साल परीक्षा में 441605 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था और 438256 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार कुल 310158 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

इस बार 10वीं में पलामू जिले ने टॉप किया है। पलामू का पास प्रतिशत 79.74 रहा है। वहीं सबसे खराब रिजल्ट जामताड़ा का रहा है, जहां सिर्फ 52.54 फीसदी छात्र पास हुए।


JAC 10th जिलेवार रिजल्ट

जिला     सफलता प्रतिशत 

  1. पलामू    79.74
  2. गिरिडीह    79.17
  3. हजारीबाग    77.54
  4. प. सिहभूम   77.25
  5. खूंटी         76.42
  6. रांची     76.42
  7. कोडरमा     74.84
  8. धनबाद     72.79
  9. गढ़वा     71.94
  10. रामगढ़     71.12
  11. चतरा    69.65
  12. बोकारो     68.77
  13. सिमडेगा     67.37
  14. गोड्डा        66.71
  15. सरायकेला     66.00
  16. देवघर     65.67
  17. वेस्ट सिंहभूम   65.91
  18. गुमला     62.53
  19. साहिबगंज     59.73
  20. दुमका     58.67
  21. लोहरदगा     57.50
  22. पाकुड़     54.59
  23. लातेहार     53.09
  24. जामताड़ा     52.54

JAC 10th रिजल्ट 2019 की खास बातें

  • 70.77 फीसदी छात्र हुए पास।
  • प्रिया राज ने 99.2 फीसदी अंक लाकर किया टॉप। हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की है छात्रा।
  • पिछले साल 59.48 प्रतिशत रहा था पास प्रतिशत।
  • लड़कों का पास प्रतिशत 72.99 रहा, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 68.67 प्रतिशत रहा।
  • 79.74 प्रतिशत के साथ पलामू जिला टॉप पर है। दूसरे नंबर पर गिरिडीह (79.17%) और तीसरे स्‍थान पर हजारीबाग (77.54%) जिला है।
  • राजधानी रांंची छठे स्थान पर रहा।
  • टॉप 10 में 5 छात्र नेतरहाट आवासीय विद्यालय से व 5 छात्राएं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय से हैं।
  • 4,38,256 छात्र हुए थे परीक्षा में शमिल, 3,10,158 छात्र हुए सफल।
  • प्रथम श्रेणी में 1,67,916 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,25,853 छात्र और 16,389 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल रहे।

Jharkhand Board 10th Result 2019: 10वीं का रिजल्ट जारी, 70.77 प्रतिशत छात्र पास, टॉपर प्रिया राज को आए 99.2% अंक

JAC 10th Result 2019 : हजारीबाग की प्रिया राज ने किया टॉप, 99 प्रतिशत अंक किए हासिल


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)