Jharkhand Election Results 2019 LIVE: कोलेबिरा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी जीते

  • Follow Newsd Hindi On  

Jharkhand Election Results 2019 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचों चरणों का मतदान हो चुका है, सबकी नजर अब 23 दिसंबर को होने वाली मतगणना और आने वाले चुनाव परिणाम पर है। चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा जहां अभी भी ‘अबकी बार 65 पार’ के अपने नारे पर कायम है और फिर से सत्ता पर काबिज होने का दावा कर रही है, वहीं राजद, कांग्रेस और झामुमो के नेता सरकार बदलने और गठबंधन के सत्ता में आने की बात कर रहे हैं। एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में बीजेपी सत्ता से बाहर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल खंडित जनादेश की ओर इशारा कर रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। । इसके कुछ देर बाद प्रारंभिक रुझान सामने आने लगेंगे। पल-पल के अपडेट के लिए आप बने रहिए न्यूज्ड हिंदी के साथ:


Jharkhand Election Results 2019 LIVE Updates:

बेरमो सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जीते

कोलेबिरा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी जीते

धनबाद से बीजेपी के राज सिन्हा चुनाव जीते


तोरपा सीट से बीजपी के कोचे मुंडा चुनाव जीते

डुमरी सीट से JMM के जगन्नाथ महतो जीते


चौथे राउंड की मतगणना के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय सरयू राय 1071 मतों से आगे हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास के 13708 मतों की तुलना में 14779 वोट हासिल किए हैं।


रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, बीजेपी पिछड़ी

बीजेपी-28

जएमएम-कांग्रेस  गठबंधन-42


09:40 AM | झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान JMM+ को 37 सीटों पर बढ़त BJP को 31 सीटों पर बढ़त JVM-4, AJSU-3, OTH-4


08:40 AM: झारखंड में 70 सीटों के रुझान आए, बहुमत की ओर JMM-कांग्रेस गठबंधन


08:20 AM: कांग्रेस + 36 सीटों पर आगे

इस वक्त भाजपा 15 , कांग्रेस + 36 अन्य को 6 सीटों पर बढ़त। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 24 जिला मुख्यालयों पर झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतगणना हो रही है।


08:13 AM: कांग्रेस गठबंधन 20 सीटों पर आगे

भाजपा फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस गठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रही है। जेवीएम दो सीटों पर आगे चल रही है।


8:01 AM | शुरू हुई मतगणना


एबीपी / सी-वोटर एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ भाजपा को 32 सीट जबकि जेएमएम, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को 35 सीट दिया है। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भी महागठबंधन भाजपा पर भारी पड़ रहा है। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में, AJSU और JVM-P किंगमेकर के रूप में उभर सकते हैं।

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान जहां 30 नवंबर को, जबकि दूसरे चरण का सात दिसंबर, तीसरे चरण की 12 दिसंबर को मतदान इससे पहले संपन्न हो चुका है। सभी क्षेत्रों के परिणाम 23 दिसंबर को आएंगे।


Jharkhand Exit Polls 2019: रघुवर की विदाई के आसार, JMM-कांग्रेस गठबंधन की बन सकती है सरकार

झारखंड : चुनाव परिणाम से तय होंगे भाजपा सांसदों के ‘रिपोर्ट कॉर्ड’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)