झारखंड विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति, जानें किसके खाते में गई कितनी सीट

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति, जानें किसके खाते में गई कितनी सीट

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के समझौते पर सहमति बन गई है। ये समझौता झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच तय हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेएमएम- 43, कांग्रेस- 31 और आरजेडी- 7 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा इस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है।

बता दें कि राज्य में 81 विधानसभा सीट हैं और बहुमत का आंकड़ा 41 है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पहले ही घोषणा की थी कि उनकी पार्टी कम से कम 42 या 43 सीटों पर लड़ेगी। ये पार्टियां जल्द ही पहले चरण के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा करेगी।



झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। चुनाव के नतीजे  23 दिसंबर को आएंगे।


लोकसभा चुनाव 2019: सभी सीटों पर वोटिंग से जुड़ी सारी जानकारी, देखें चरणवार सूची

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)