झारखंड: हजारीबाग में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: हजारीबाग में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

झारखंड के हजारीबाग शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। शहर के कुम्हार टोली में महात्मा गांधी स्मारक स्थल पर बापू की यह प्रतिमा लगी थी, जिसे शनिवार शाम शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। हजारीबाग सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है।

1948 में स्थापित हुई थी प्रतिमा

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि 8 फरवरी की शाम को महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित किया गया है। गांधीजी के स्मारक के रूप में 2 फरवरी, 1948 को बापू की यह प्रतिमा स्थापित की गयी थी। गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है। स्थानीय लोग प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महात्मा गांधी की यह प्रतिमा गांधी स्मारक स्थल परिसर के अंदर स्थित है।


सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं, गांधी स्मारक समिति के लोगों का आरोप है कि थाना की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जांच के लिए पैंथर की टीम को भेजा गया था। इसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


झारखंड: कोरोना वायरस की अफवाह पर अस्पताल में मची भगदड़, बेड छोड़कर भागे मरीज


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)