Jharkhand: आपस में ही दो बहनों ने रचा ली समलैंगिक शादी, गांव वालों के उड़े होश

  • Follow Newsd Hindi On  
Jharkhand: आपस में ही दो बहनों ने रचा ली समलैंगिक शादी, गांव वालों के उड़े होश

झारखंड के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर वहां के गांव वालों के होश उड़ गए हैं। झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने समलैंगिक शादी कर ली है। खबर है कि दोनों पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थीं।

लोगों का कहना है कि दोनों रिश्ते में एक दूसरे की ममेरी-फूफेरी बहन हैं। बीते गुरुवार को यह पता चला कि दोनों बहनें जिले के चंदवारा इलाके में भाड़े के एक घर में रहती हैं। इस बात का पता चलते ही दोनों के स्वजन पकड़कर उन्‍हें घर ले आए।


इसके बात इस बात की जानकारी स्‍थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को डांट-फटकार कर भगा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बालिग हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन गुजारने की जिद पर कर रही हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रही है।

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जिसने सबको हैरान किया हो। झारखंड में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। मनोविज्ञानी का इस मामले पर कहना है कि, समलैंगिकता एक प्राकृत‍कि गुण है। यह कई लोगों में पाया जाता है। ऐसे लोग अपने ही तरह के लोगों के प्रति ज्‍यादा आकर्ष‍ित होते हैं। विपरित लिंग के प्रति उनकी रूचि नहीं होती है। यदि ऐसे लोग मिल जाएं तो उनके साथ समाल को बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए। उनके भी जीने के अधिकार होते हैं। उनका भी सम्‍मान करना चाहिए।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)