कंगना और राजकुमार की ‘जजमेंटल है क्या’ ने पहले हफ्ते में की इतने करोड़ की कमाई

  • Follow Newsd Hindi On  
कंगना और राजकुमार की 'जजमेंटल है क्या' ने पहले हफ्ते में की इतने करोड़ की कमाई

मुंबई। कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ अब तक 13.42 करोड़ की कमाई कर चुकी है। राजकुमार और कंगना ने फिल्म ‘क्वीन’ में साथ काम किया था और अब ‘जजमेंटल है क्या’ में दोनों पांच साल बाद फिर पर्दे पर साथ नजर आए हैं।

प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।


पहले दिन फिल्म ने 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन इसने 8.02 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 13.42 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म की कहानी बॉबी (कंगना) और केशव (राजकुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉबी अपनी जिंदगी में सच्चाई और भ्रम में अंतर समझ नहीं पाती है। इस बीच एक खून हो जाता है जिससे दोनों की जिंदगी में और भी ज्यादा हलचल पैदा हो जाती है। इसकी कहानी उस खून के पीछे असली कातिल को ढूंढ़ने की है।

मूवी रिव्यू : ‘जजमेंटल है क्या’ में दिल जीत लेगा कंगना और राजकुमार राव का पागलपन!


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)