जम्मू एव कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

  • Follow Newsd Hindi On  

जम्मू, 15 अप्रैल (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी जवानों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने मीडिया को बताया, “सुबह 8.15 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, क्षेत्र में अभी भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)