Jupiter Saturn Great Conjunction: आज 800 साल बाद घटित होगी यह दुर्लभ खगोलीय घटना, जाने क्या होगा अदभुत

  • Follow Newsd Hindi On  

Jupiter Saturn Great Conjunction: अंतरिक्ष में आज 800 साल बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। दुनिया आज इस दुर्लभ खगोलीय घटना की गवाह बनेगी।आज सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु (Jupiter) और शनि (Saturn)  एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे।  दोनों ग्रहों को देखकर ऐसा लगेगा की वे एक ही हैं।

पहली बार ऐसा  1226  में हुआ था। सोमवार को इस दुर्लभ खगोलीय घटना को उज्जैन के जंतर मंतर में  देख सकते हैं। इस खगोलीय घटना के कारण 21 और 22 दिसंबर को दिन 10:41 घंटे का और रात 13:19 घंटे की होगी।  21 दिसंबर साल 2020 का सबसे छोटा दिन होगा, जबकि रात वर्ष की सबसे लंबी रात होगी।


इसे क्रिसमस स्‍टार या बेथलहम का तारा कहा जाता है।   यह हर  60 साल बाद फिर इतने ही करीब  आते हैं। लेकिन इन्हें देखा जा सकेगा या नहीं, यह बाद में पता चलेगा।  Great Conjunction हर 20 साल बाद होता है लेकिन इस साल ये दोनों बेहद करीब होंगे, इसलिए यह वर्ष काफी खास है।  बता दें कि  दो ग्रहों या स्पेस ऑब्जेक्ट्स इस तरह से गुजरने को संयोग या Conjunction कहते हैं।

गुरु (Jupiter) और शनि (Saturn) ग्रह दोनों ही मध्‍यकाल के बाद अभी तक पृथ्‍वी के इतने करीब एक साथ नहीं आए हैं।  राइस यूनिवर्सिटी के खगोलविद (Astronomer) पैट्रिक हर्टिगन ने  एक रिपोर्ट में कहा कि बृहस्‍पति और शनि ग्रह 20 साल के बाद हमेशा एक सीधी रेखा में आते हैं लेकिन इस बार का संयोग अपने आप में दुर्लभ घटना है।  ऐसा इसलिए कि ये दोनों ही ग्रह काफी करीब आ जाएंगे और इंसान इन्‍हें देख  सकते हैं।

 ऐसे देख सकते हैं दुर्लभ नज़ारा

21 दिसंबर को सूरज के अस्त होने के बाद 45-60 मिनट बाद इन्हें आसमान में देखा जा सकेगा। आज घटित होने वाले इस दुर्लभ नज़ारे को लोग शाम पांच बजे के आसपास किसी बड़ी इमारत से दूर खुले स्थान से देख सकते हैं।  इसके लिए लोगों को दक्षिण-पश्चिम की तरफ अस्त होते सूरज को देखना होगा।


इन शहरों में कुछ इस तरह पड़ेगा असर

1-जबलपुर में सूर्योदय 6 बजकर 47 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 29 मिनट पर होगा। जिसकी वजह से दिन 10:42:42 घंटे का होगा।

2- होशंगाबाद में सूर्योदय 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 39 मिनट पर होगा। जिसकी वजह से दिन 10:44:25 घंटे का होगा।

3-भोपाल में सूर्योदय 6 बजकर 57 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 39 मिनट पर होगा। जिसकी वजह से दिन 10:42:22 घंटे का होगा।

4- इंदौर में सूर्योदय 7 बजकर 02 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। जिसकी वजह से दिन 10:44:34 घंटे का होगा।

5- खरगोन में सूर्योदय 7 बजकर 1 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। जिसकी वजह से दिन 10:49:42 घंटे का होगा।

6- अलीराजपुर में सूर्योदय 7 बजकर 7 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 53 मिनट पर होगा। जिसकी वजह से दिन 10:46:42 घंटे का होगा।

इस घटना के बाद बढ़ जाएगी  सर्दी –

वैज्ञानिकों के अनुसार  Winter solstice के बाद  सर्दी काफी  बढ़ जाती है।  क्योंकि इस घटना के बाद पृथ्वी पर चंद्रमा की रोशनी ज्यादा देर तक रहने लगती है। जबकि सूर्य की रोशनी बहुत कम समय के लिए पृथ्वी पर पड़ती हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)