जया बच्चन दिल्ली में, बर्थडे पर अभिषेक ने किया याद

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)| अभिनेता अभिषेक बच्चन ने गुरुवार को अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया।

कोरोनावायरस की रोकथाम के मद्देनजर लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते जया वर्तमान में दिल्ली में हैं और वापस अपने मुंबई के घर में नहीं जा सकती हैं।


अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जैसा कि प्रत्येक बच्चा कहेगा, उसका पसंदीदा शब्द है मां! हैप्पी बर्थडे, मां। हालांकि, आप लॉकडाउन के चलते दिल्ली में हैं और हम यहां मुंबई में लेकिन आप यह जान लें, हम आपके बारे में दिल से सोच रहे हैं। आई लव यू।”

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ ही अभिषेक ने एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें उनकी मां जया को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

जया के 72वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए सोनाली बेंद्रे और मनीष पॉल सहित कई हस्तियों ने भी प्यार की बौछार की।


मनीष ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे जया मैडम! हमेशा खुश रहें।”

सोनाली ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे जया आंटी।”

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)